फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दिया सात सप्लाई इंस्पेक्टरों का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
राइफल क्लब में आयोजित बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा करते डीएम मंगला प्रसाद सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने जिलापूर्ति कार्यालय की लापरवाह कार्यप्रणाली पर कार्रवाई करते हुए सात आपूर्ति निरीक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही जिलापूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बीएसए के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई। विकास कार्यों की 37 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक शनिवार को राइफल क्लब सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना एवं अन्य परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। जिले में 31 कोटे की दुकानों में से केवल 13 दुकानों के व्यवस्थापन होने को लापरवाही मानते हुए डीएम ने सात सप्लाई इंस्पेक्टरों का वेतन रोकने और जिलापूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सीएमओ को आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड से वंचित लाभार्थियों के कार्ड अभियान चलाकर बनाने का निर्देश दिया। 29 हेल्थ वेलनेस सेंटर के क्रियाशील न रहने का कारण पूछा। जिला पंचायत राज अधिकारी को जिले में अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता जल निगम से सीवर लाइन के कार्यों की जानकारी ली। कहा कि फेज-एक एवं फेज-दो के कार्यों की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिया अधिकारी स्वयं और अपने-अपने विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारियों जिनकी उम 45 वर्ष से ऊपर है, उनका टीकाकरण कराएं। 15 अप्रैल के बाद जिनका भी टीकाकरण नहीं हुआ होगा, उनका वेतन रोका जाएगा। सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या एवं अन्य अफसर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें