फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग ने एक सकारात्मक पहल की है। इसके तहत टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों को टीके की दूसरी डोज के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार निकटतम अस्पताल पर जाकर टीके की दूसरी डोज ले सकते हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण को लेकर शासन अब गंभीर हो गया है। चौथे चरण में जारी टीकाकरण का लक्ष्य अब प्रतिदिन 12 हजार कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाकर संक्रमण से दूर रखा जा सके। बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं, जिससे अब भी लक्ष्य के मुकाबले टीकाकरण में काफी कमी है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल को मिलाकर कुल 76 केंद्रों पर नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा नगर के दो निजी नर्सिंग होम पर 250 रुपये का भुगतान कर टीकाकरण कराया जा सकता है। बोले कि अब टीके की दूसरी डोज को लेकर पंजीयन की बाध्यता नहीं है। लोग दूसरी डोज अपने पास के किसी भी अस्पताल पर लगवा सकते हैं। कहा कि इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान लाभार्थी को रखना होगा कि पहला टीका कोवैक्सीन का लगा है या कोविशील्ड का। दूसरा भी उसी कंपनी का लगवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें