फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिला स्तरीय चयन-ट्रायल कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से महिला खेल समारोह के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेनिस, हॉकी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल का आयोजन शहर के गोराबाजार स्थित नेहरु स्टेडियम में निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि इच्छुक महिला खिलाड़ी जिनकी आयु 25 वर्ष से कम है वह निर्धारित तिथि के चयन-ट्रायल में प्रतिभाग कर सकती हैं। बताया कि महिला वर्ग की एथलेटिक्स का जिलास्तर पर 7 अगस्त और मंडल स्तर पर 11 अगस्त को चयन-ट्रायल होगा।
विज्ञापन

इसी तरह बैडमिंटन का 11 एवं 13 अगस्त, टेनिस 18 और 19 तथा महिलाओं की हॉकी का जिला स्तर पर 18 और मंडल स्तर पर 19 अगस्त को चयन-ट्रायल आयोजित किया गया है।
प्रतिभागी महिला खिलाड़ी को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र (प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं हाईस्कूल प्रमाण पत्र) साथ में लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें