बस्ती में दो से जून के बीच हुए राज्यस्तरीय जूनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता में जनपद की बालिका टीम ने फाइनल में रायबरेली से एक अंक से फिसलने के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
राज्यस्तरीय जूनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता में जनपद की बालक एवं बालिका दोनों टीमें प्रतिभाग किया। जिसमें गाजीपुर की बालिका टीम ने क्वार्टर फाइनल में गौतम बुद्ध नगर बनाम गाजीपुर हुआ। जिसमें गाजीपुर ने कड़े मुकाबले में 1 अंक से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल गाजीपुर बनाम कानपुर के बीच खेला गया। जिसमें गाजीपुर ने 10 अंक एक पाली से मैच जीत कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया।
फाइनल मैच गाजीपुर बनाम रायबरेली हुआ। जिसमें कड़े मुकाबले में रायबरेली एक अंक से विजयी हुआ। इस दौरान गाजीपुर की बालिका टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में जनपद गाजीपुर की शिवानी राय को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इस उपलब्धि पर बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के प्रबंधक विपिन बिहारी राय प्रधानाचार्य, पंकज राय, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जवाहर लाल यादव, अंजय राय लालबहादुर यादव, मृत्युंजय राय, अमित, अनिल ,संजय राय आदि लोगों ने जिला खो खो संघ के संयुक्त सचिव राधेश्याम यादव को बधाई दी।