फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खोलने को लेकर उधेड़बुन में जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। ऑरेंज जोन होने के बाद भी जिले में दुकानों को खोले जाने को लेकर प्रशासन की ओर से उचित आदेश नहीं जारी किए जाने से व्यवसायी वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। इस क्रम में मंगलवार की देर शाम व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रहलाददास जायसवाल ने कहा कि रेड जोन होने के बाद भी वाराणसी के जिलाधिकारी ने लगभग सभी तरह की दुकानों को खोले जाने का आदेश जारी किया है। जिले के अगल-बगल के अन्य जिलों में भी दुकानें खुल रही हैं लेकिनगाजीपुर का जिला प्रशासन पता नहीं किस उधेड़बुन में पड़ा हुआ है और जिले के दुकानदारों के हितों की अनदेखी की जा रही है। लॉकडाउन के चलते महीनों से दुकानें बंद होने से अधिकांश छोटे दुकानदार भुखमरी के कगार पर पहुंच गएहैं। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने कहा कि निश्चित दूरी का पालन करके दुकानें खोली जा सकती है। इसकी भौतिक समीक्षा कर के दुकानेंखोले जाने के बारे में विचार किया जाएगा। सभी सदस्यों ने प्रशासन से अपने पूर्व के निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हुए दुकानों को खोलने का उचित आदेश दिए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के दीपक जायसवाल, बसंत सेठ, दयानंद जायसवाल, गणेश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, राजेश तिरुपति, सूर्यांश जायसवाल, मनीष जायसवाल, अविनाशचंद्र बरनवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें