फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रवेश पत्र और नामावली का वितरण सात से शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होने वाली है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से केंद्रवार सेंटर सूची, डेस्क स्लिप एवं उपस्थिति पत्रक केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सात फरवरी से शुरू हो जाएगी। जबकि प्रवेश पत्र और नामावली सूची संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से तैयारी कराई जा रही है। इसके साथ-साथ छूटे कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति भी की जा रही है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का प्रयोग होने से इसके वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है। इसके अलावा उपस्थिति पत्रक और एवार्ड ब्लैंक भी भेजने की तैयारी हो रही है। हाईस्कूल के लिए रिजर्व ओएमआर शीट भी बोर्ड की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को वितरण के लिए उपलब्ध कराई गई है। अब तक माध्यमिक विद्यालयों के 4575 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। जबकि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 3532 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह परीक्षा में कुल 8107 शिक्षक कक्ष निरीक्षक बनाए जा चुके हैं।
केंद्रवार मांग के अनुसार अवशेष कक्ष निरीक्षकों को नियुक्त करने की कार्रवाई जारी है। कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र निर्धारित प्रारूप पर प्रधानाचार्य की ओर से प्रमाणित और डीआईओएस द्वारा जारी किया जाएगा। प्रत्येक कमरे में दो कक्ष निरीक्षक लगेंगे। परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी होंगे। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा का प्रथम चरण लगभग पूरा हो गया है। दूसरे चरण की परीक्षा आज सातवें दिन जारी रही। सभी परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अलग से स्ट्रांग रूम स्थापित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर छह फरवरी तक स्ट्रांग रूम की स्थापना की जानी है। अन्यथा की दशा में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सात से इस संबंध में निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण कर जाना हाल
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों का गोपनीय स्तर से भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को जिले के कई परीक्षा केंद्रों का बोर्ड के उप सचिव साहब सिंह यादव ने निरीक्षण किया। इसमें स्ट्रांग रूम, इंटरनेट कनेक्शन, कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी आदि कमियां पाईं। इन कमियों से उन्होंने बोर्ड के सचिव को अवगत करा दिया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन के अंदर सचिव की ओर से गठित टीम की तरफ से इन केंद्रों की पुन: गोपनीय जांच कराई जा सकती है।
उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण केंद्रों को किया जा रहा है। शनिवार तक 50 केंद्रों को कॉपियों का वितरण किया जा चुका था। मालूम हो कि हाईस्कूल की दो लाख 60 हजार तथा इंटरमीडिएट की एक लाख 42 हजार कॉपियां जिले को मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें