सुहवल/ नंदगंज। अघोषित विद्युत कटौती के से ग्रमीण परेशान हैं। उमस के चलते लोगो दिनभर पसिने से तरबतर रहे। शासन की ओर से जारी विद्युत आपूर्ति शेड्यूल और विभागीय कर्मियों की मनमानी से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। गर्मी के साथ उमस लोगों को रूला रही है। जैसे-जैसे उमस भरी गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे बिजली व्यवस्था भी बेपटरी होती जा रही है। रोजाना की अघोषित कटौती के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे, तहसील 22 घंटे जबकि शहरों में 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति के निर्देश है। इस पर अमल करना तो दूर बेहिसाब कटौती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने बताया कि महज सात से आठ घंटे ही आपूर्ती मिल रही है। हालत यह है कि सुबह से शाम और रात में कई बार बिजली की कटौती हो रही है। बिजली कटौती से अब लोगों में विभाग के प्रति जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता विजय राज सिंह ने कहा कि शेड्यूल के मुताबिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। नंदगज संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास करीब 100 घरों में लो बोल्टेज के कारण बिजली संबंधित सभी उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं। बाजार में लगे तार जर्जर तारों के बार-बार टूटकर गिरने से परेशानी हो रही है। लोगो के घरों में लगा कूलर, पंखा और इंवर्टर लो बोल्टेज के कारण नहीं चल पा रहा है ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोग रातभर जाग समय व्यतीत कर रहे हैं।