फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकों पर 42 का नामांकन, मनिहारी में एक का पर्चा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने और उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच का कार्य हुआ। सभी 16 विकासखंडों में विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों संग कुल 42 प्रत्याशियों ने पचे दाखिल किए। सबसे ज्यादा मरदह में छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जांच के बाद मनिहारी में एक उम्मीदवार का पर्चा निरस्त कर दिया गया। वहीं, भांवरकोल एवं रेवतीपुर में एक-एक दावेदारों के नामांकन करने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को होगी। सदर ब्लाक प्रमुख पद के लिए दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। मुहम्मदाबाद : खंड विकास कार्यालय के सभागार में दो प्रत्याशियों भाजपा के अवधेश राय और निर्दल उत्सव राय ने दो-दो सेट में नामांकन दाखिल किया। दो लोगों के नामांकन से यहां सीधा मुकाबला है। पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। शहीद पार्क से आगे किसी को जाने नहीं दिया गया। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन कराने के लिए स्थानीय विधायक अलका राय खंड विकास कार्यालय के परिसर तक साथ में आई थीं। प्रत्याशी के साथ सिर्फ उसके प्रस्तावक और समर्थकों को ही जाने की इजाजत दी गई। सादात : भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख कवली देवी ने दो सेट में नामांकन किया। इसके बाद सपा की प्रत्याशी ऊषा सोनकर और अंत में लल्लन राम ने पर्चा भरा। एआरओ भूषण कुमार ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया है। मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव, सेक्टर मजिस्ट्रेट संजीव प्रताप सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, थानाध्यक्ष रामाश्रय राय सहित सादात एवं बहरियाबाद थाने की पुलिस मौजूद रही। कासिमाबाद : भाजपा प्रत्याशी मनोज गुप्ता तथा सपा प्रत्याशी जयहिंद सिंह यादव ने नामांकन पत्र जमा किए। जांच में दोनों उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। जखनिया : प्रमुख पद के लिए भाजपा की इंदु देवी तथा समाजवादी पार्टी की मीरा देवी के साथ ही निर्दल प्रत्याशी के रूप में मुन्नी देवी ने अपना नामांकन किया। मनिहारी : प्रमुख पद पर सपा के अधिकृत प्रत्याशी नंदलाल रवि, भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मुन्नीलाल राम, निर्दलीय सुधाकर राम उर्फ सुदामा एवं अजय कुमार ने पर्चा दाखिल किया। जांच में सुधाकर राम उर्फ सुदामा का पर्चा निरस्त हो गया। भांवरकोल : केवल श्रद्धा राय ने अपना नामांकन पत्र दो सेटों में भरा गया। एआरओ अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व के समक्ष नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें दोनों सेट सही पाए गए। ऐसे में श्रद्धा राय का निर्विरोध निर्वाचन तय है। देवकली : ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव एवं आशा देवी ने पर्चा दाखिल किया। एआरओ रतन कुमार शुक्ला एवं एआरओ सदर तहसील की उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि दोनों नामांकन वैध पाए गए। मौधा : सैदपुर ब्लाक प्रमुख पद के लिए पूर्व एमएलसी डा. विजय यादव के पुत्र आशीष यादव, हीरा यादव और वीरेंद्र यादव सहित तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। दुबिहा एवं करीमुद्दीनपुर : बाराचवर ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख पद के लिए भाजपा की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, पूनम सिंह ने नामांकन किया। इसके अलावा मरदह में छह, बिरनो में दो, सेवराई के भदौरा में दो, करंडा में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें