फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गली से निकलने के लिए विवाद, बुजुर्ग को पीछे से मारी गोली

विज्ञापन
खिजिरपुर गांव निवासी नसरूल्ला की पीठ में गोली लगने से बना घाव। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर में बृहस्पतिवार को बुजुर्ग को पीछे से गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसका वाराणसी में इलाज चल रहा है। इस प्रकरण में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। खिजिरपुर निवासी तमन्ना बेगम ने बताया कि उनका देवर अशरफ सुबह दूध लेने के लिए घर से निकला था। घर के पास गली से ठेले पर कुछ सामान लेकर पड़ोस के एक परिवार के लोग आ रहे थे। गली से निकलने को लेकर अशरफ का उन लोगों से विवाद हुआ। देखते-देखते विवाद बढ़ गया। शोरगुल सुनकर अशरफ के पिता नसरूल्ला (60) मौके पर पहुंचे। वह समझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक युवक अपने घर गया। घर से वह तमंचा लेकर आया। इसके बाद उसने पीछे से गोली चला दी। गोली नसरूल्ला की पीठ में जा लगी। इससे वह घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां से भी डॉक्टरों ने उनको वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। नसरूल्ला गांव में खोवा भुनने का कार्य करते हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सूचना के आधार पर जांच की जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें