भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के सआदतपुर गांव स्थित खेत में बकरी भगाने पर विवाद हो गया। पीड़ित वशिष्ठ राम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 21 मई की शाम करीब पांच बजे मनोज कुमार की बकरी खेत में फसलों को खा रही थी। उनके पुत्र अविनाश कुमार ने बकरी हटाने को कहा, लेकिन मनोज ने ध्यान नहीं दिया। इस पर पुत्र अविनाश ने मिट्टी का ढेला बकरी की ओर फेंक दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर मनोज कुमार गाली देने लगा। बचाव में गंभीर चोट आई। थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।