फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन दिन बाद विवाद हुआ समाप्त, 12 घंटे से चल रहा धरना खत्म

विज्ञापन
महाहर धाम परिसर की चारदिवारी को तोड़ने को लेकर लोगों को समझाते एडीएम भू राजस्व आयुष चौधरी। संवा
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में दो पक्षों में चल रहे मामले का पटाक्षेप तीसरे दिन शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के हस्तक्षेप पर हो गया। इसके कारण 12 घंटे से चल रहा धरना समाप्त हो गया। दोनों पक्ष में सहमति बनी कि नवनिर्मित चहारदीवारी से छह इंच लेयर ईंट ढहाकर और संत रविदास मंदिर के फर्श के सुंदरीकरण व उसके सामने लगने वाली दुकानों को अन्यत्र व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

रविदास मंदिर के बगल में सुंदरीकरण के कार्य के तहत हो रहे चहारदीवारी के निर्माण को लेकर संत रविदास मंदिर कमेटी, भीम आर्मी व बसपा के लोग 16 अप्रैल की सुबह से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। 17 अप्रैल से दिन-रात लोग धरने पर चले गए। इसको देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसी क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता कराए। दोनों पक्षों में दोपहर तीन से शाम सात बजे तक वार्ता चली। इस दौरान सहमति बनी कि नवनिर्मित चहारदीवारी से छह इंच लेयर ईंट ढहाकर तथा संत रविदास मंदिर के फर्श के सुंदरीकरण व उसके सामने लगने वाली दुकानों को अन्यत्र व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद विवाद समाप्त हुआ। विवाद समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए महाहर धाम परिसर में सदर एसडीएम रविश गुप्ता व सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि के साथ ही मरदह पुलिस, एक प्लाटून व डेढ़ सेक्सन पीएससी बल की तैनाती की गई है। विवाद के बाद से महाहर धाम परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा करवाया जा रहा सुंदरीकरण कार्य पूर्ण रूप से बंद चल रहा है। इस मौके पर रविदास मंदिर की तरफ से सुजीत कुमार, गोरखनाथ बौद्ध, मनोज गौतम, रणजीत बौद्ध, संतोष गौतम, नरेंद्र राव, अरविंद कुमार, अभिमन्यु गौतम, विनय कुमार, पिंकी भारती, रामआशीष राम, राहुल बौद्ध, आशुतोष कुमार बंधन, पतरू राम, अजय कुमार, सदानंद भारती, वीररंजन, डॉ. रीना भारती आदि मौजूद रहीं। वहीं मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से समस्या का समाधान कर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें