फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

249 में 13 आवेदन पत्रों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को जिले की सातों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सातों तहसील में इस दिन कुल 249 आवेदन आए, जिसमें मौके पर 13 आवेदन पत्रों का समाधान किया गया। सदर तहसील में जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 49 आवेदन प्रस्तुत किए गए। जबकि मौके पर सिर्फ दो मामले का निवारण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर सरकार गंभीर है। कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें आ रही हैं। सभी संबंधित अधिकारी मामले में गंभीरता के साथ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का निराकरण कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या, उप जिलाधिकारी सदर अनिरुद्ध प्रताप सिंह, एसओसी एसके शुक्ला, प्रशिक्षु पीसीएस प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार मुकेश सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कासिमाबाद: स्थानीय तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें 21 आवेदन आए। यहां सिर्फ एक मामले का मौके पर समाधान हो सका। मौधा: सैदपुर तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर 52 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें चार मामले का मौके पर निराकरण किया गया। जखनिया: तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 36 आवेदन पत्र लोगों ने प्रस्तुत किए, जिसमें एक का निस्तारण हो सका। सेवराई: तहसील में 14 आवेदन पत्र दिए गए, जिसमें एक का ही समाधान हो पाय्रा। जमानिया: तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर 35 में से महज दो मामलों का निबटारा किया जा सका। मुहम्मदाबाद: अपर जिलाधिकारी भू.रा. की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस पर 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सिर्फ दो मामले का ही मौके पर समाधान हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें