फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच ढूंढने में छूट जा रही ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। स्टेशन पर यात्रियों की ट्रेनें कोच ढूंढने के चक्कर में छूट जा रही है। कारण, स्टेशन पर लगाया गया कोच इंडिकेशन बोर्ड ने काम करना बंद कर दिया है। जिसे अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका है। अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। स्थानीय स्टेशन पर दो मिनट ही ट्रेनों का ठहराव है। इससे करीब 600 मीटर लंबे स्टेशन पर ट्रेनों के रुकने के बाद यात्रियों को अपनी बोगियों की तलाश करने में परेशानी महसूस हो रही है। कोच इंडिकेशन डिस्प्ले चालू न होने से यात्रियों को यह पता नहीं चल पाता है कि कौन सा कोच कहां लगेगा। अनुमान और पूछताछ केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों के बताए अनुसार लोग प्लेटफार्म पर खड़े होते हैं ताकि ट्रेन न छूटे। यात्रियों ने कई बार शिकायत की लेकिन विभागीय अधिकारियों ने सुनी नहीं। अगर कोच इंडिकेशन बोर्ड चालू हो जाए तो यात्रियों को राहत मिल सकेगी। स्टेशन के अप और डाउन प्लेटफार्म पर करीब 24 कोच इंडिकेशन बोर्ड लगे हैं लेकिन यह काम नहीं कर रहे हैं। स्टेशन प्रबंधक गणेश ने बताया कि कोरोना की वजह से विलंब हुआ है। जल्द ही इसे चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें