फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र में एक युवक के सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठनों सहित सत्तारूढ़ दल के लोगों में नाराजगी है। उधर, पुलिस ने देर शाम आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया और उससे पूछताछ कर रही है। शुक्रवार की सुबह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्रक सौंपा। हालांकि मामला बढ़ता देख आरोपी युवक ने लिखे गये आपत्तिजनक शब्दों को डिलीट कर दिया, लेकिन इसके पहले ही लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस के आलाधिकारियों सहित शासन को ट्वीट कर दिया था। जिस पर पुलिस में शिकायत की गई। सीओ जमानियां हितेन्द्र कृष्ण ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस, खुफिया और सर्विलांस की टीमें लगाई गई थीं। जिन्होंने देर शाम आरोपी को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें