फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई ठीक न होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डा. अंशू सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी, जांच केंद्र एवं विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया। मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी परखी। भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई ठीक नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की। संबंधित को सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में डा. सिंह ने इमरजेंसी, ओपीडी, जन औषधि केंद्र, दवा भंडारण, एक्स-रे, महिला वार्ड के साथ ही बच्चों के एसएनसीयू वार्ड का जायजा लिया। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। भोजनालय कक्ष में पहुंचकर मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी देखा। इस दौरान गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि मरीजों को बेहतर भोजन मुहैया कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। अस्पताल के वार्डों और परिसर में साफ-सफाई कराने का निर्देश सीएमएस डा. तारकेश्वर को दिया। कहा कि सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए हर तरह का प्रयास कर रही है। मरीजों को बेहतर इलाज के साथ ही अच्छी व्यवस्थाएं मिलनी चाहिए। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक के निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें