फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पिटाई के बाद हंगामा

Tue, 01 Aug 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के नसीरपुर चौकिया गांव स्थित एक विद्यालय में आईटीआई की परीक्षा के दौरान एक शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। इसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया और सड़क पर उतर गए। परीक्षा देने वाले काफी संख्या में छात्रों ने गाजीपुर-हंसारजपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच स्कूल प्रशासन और छात्रों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन


घटना में कई छात्र घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसडीएम सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। अधिकारियों ने किसी तरह से छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस विद्यालय के प्रबंधक को कोतवाली ले आई।

शहर कोतवाली के नसीरपुर चौकिया स्थित एक विद्यालय पर आईटीआई कॉलेज का सेंटर पड़ा था। हंगामा करने वाले छात्रों का आरोप है कि मंगलवार को परीक्षा के दौरान मौसम खराब होने की वजह से एक छात्र दस मिनट विलंब से पहुंचा। इस पर प्रबंधक ने छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया। छात्र ने जब इसका विरोध किया तो प्रबंधक छात्र की डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बावजूद इसके छात्र ने परीक्षा दी और परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र ने पिटाई की जानकारी अन्य छात्रों को दी। इससे छात्र नाराज हो गए और हो-हल्ला करते हुए विद्यालय के सामने गाजीपुर-हंसराजपुर मार्ग को प्रबंधक खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। कॉलेज प्रशासन विद्यालय के अंदर से ईंट-पत्थर चलाने लगा। इस पर छात्रों ने भी ईंट-पत्थर चलाए।

हंगामे की जानकारी सदर एसडीएम विनय गुप्ता सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस कुछ छात्रों के साथ ही प्रबंधक को कोतवाली ले आई। इस संबंध में एसडीएम विनय गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया और समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया है।

उधर शहर कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने भी बताया कि मामूली मामला था, जिसे छात्रों ने तूल दे दिया। दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया था। विद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच बातचीत कर मामले को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें