पत्नी निखत के साथ विधायक अब्बास (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा के मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी को चित्रकूट के रंगोली जेल में गिरफ्तारी की खबर आज चर्चा का विषय बनी रही। शनिवार को उनके पैतृक आवास फाटक और आसपास के क्षेत्र में चर्चाएं होती रहीं।
अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी मऊ स्थित मकान में रहती हैं, लेकिन मनी लांड्रिंग के मामले में अब्बास अंसारी की दो माह पूर्व हुई गिरफ्तारी के बाद से वह चित्रकूट जेल में उनसे मिलने जाती थीं। मुखबिर से जिला प्रशासन को सूचना मिली की अब्बास अंसारी की पत्नी प्रतिदिन दिन में 11 बजे जेल में आती हैं और तीन चार घंटे रह कर चली जाती हैं।
सूचना पर शुक्रवार को बांदा के अधिकारियों ने छापेमारी की। जिसमें अब्बास अंसारी अपने बैरक में नहीं मिले। जेल आफिस के बगल में एक कमरे में ताला बंद था उसे खुलवाया गया त़ो अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निखत अंसारी उसमें मिल गए। उनका नाम मुलाकाती रजिस्टर में दर्ज नहीं था। तलाशी के दौरान मोबाइल समेत कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। महिला सिपाहियों द्वारा निखत को जेल के बाहर से हिरासत में ले लिया गया।