फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: मिरदादपुर में अवधेश और सब्बलपुर कला में आशा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की रिक्त दो सीटों के उपचुनाव के तहत कराए गए मतदान की मतगणना शुक्रवार को कराई गई। संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतों की गणना के बाद घोषित नतीजों के अनुसार मिरदादपुर में अवधेश कुशवाहा एवं सब्बलपुर कला में आशा देवी निर्वाचित घोषित की गई। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत जिले के 11 विकासखंडों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त 14 पदों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इन ब्लाकों के 14 में से बारह पदों पर एक ही उम्मीदवार होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया। जबकि दो जगहों सदर ब्लाक के मिरदादपुर एवं जमानिया के सब्बलपुर कला में बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया था।
विज्ञापन

मिरदादपुर में 1678 में 851 यानी 50.71 एवं सब्बलपुर कला में 1534 में से 793 यानी 51.69 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। आज संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर मतों की गणना कराई गई। मतगणना पूरी होने के बाद नतीजों की घोषणा की गई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) राजाराम वर्मा ने बताया कि मिरदादपुर में 580 मत पाकर अवधेश कुशवाहा विजयी घोषित किए गए। जगदीश यादव को 238 मत मिले।
33 मत रद्द घोषित किए गए। जमानिया संवाददाता के अनुसार सब्बलपुर कला में आशा देवी ने 400 मत पाकर 32 वोट से प्रमिला देवी को पराजित किया। प्रमिला को 368 मत मिले जबकि 25 मत रद्द घोषित हुए। मतगणना स्थल पर उपजिलाधिकारी भारत भार्गव के साथ सीओ विजय आनंद शाही, कोतवाली प्रभारी वंदना सिंह मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें