फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाघ दिखने की चर्चा, खोजबीन में दिखा लकड़बग्घा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच की जांच
बारा। जमानिया वन रेंज के तहत रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार को गंगा किनारे झाड़ियों में बाघ जैसा वन्य जीव दिखने से ग्रामीण दहशत में आ गए। सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ बाघ की तलाश में जुट गई। हालांकि इसी दौरान लकड़बग्घा भागता दिखा। ऐसे में बाघ की बात खारिज करते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने लकड़बग्घा होने की बात कही।
रघुनाथपुर गांव में गंगा नदी किनारे सरपत की झाड़ियों में बाघ दिखने की खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाघ को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी एकत्र होने लगी। इसकी सूचना मिलते ही वन रेंज जमानियां की टीम वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे की अगुवाई में मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने जब झुरमुट में छानबीन शुरू की तो एक लकड़बग्घा निकल कर गंगा नदी की ओर भागा। इसके बाद ग्रामीणों ने हल्ला बोलते हुए उसे कुछ दूर तक खदेड़ा। लेकिन जगह-जगह झुरमुट होने के चलते वह उसी में घुस गया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि ग्रामीणों ने बाघ नहीं देखा, लकड़बग्घा है। इसका आक्रमण कुत्तों पर अधिक होता है। सुनसान जगह पाकर वो छोटे बच्चों पर हमला कर सकता है। ग्रामीणों को बताया गया है कि छोटे बच्चों, पालतू जानवर, मुर्गी, बतख, बकरी आदि की सावधानी पूर्वक सुरक्षा करें। वह खुद डर रहा है इसलिए उससे डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें