मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुरतापुर काली मंदिर के पास रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुरतापुर खास गांव निवासी विकलांग तुलसी यादव (55) घर से बाहर गए थे। वह काली माता मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से मुहम्मदाबाद से भरौली के तरफ जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद