फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जमानिया में कृषि निदेशक ने किया उर्वरक की दुकानों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
जमानियां में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण करते संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेन्द्र कुम
विज्ञापन
किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को संयुक्त कृषि निदेशक (वाराणसी मंडल) शैलेंद्र कुमार ने क्षेत्र के कई उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर खाद की उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक ने साधन सहकारी समिति नारियांव, मलसा और बघरी स्थित निजी उर्वरक विक्रेताओं व थोक विक्रेता के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक, बिक्री व्यवस्था और अभिलेखों की जांच की। मौके पर मौजूद किसानों से भी जानकारी ली कि उन्हें उर्वरक मिलने में किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है और निर्धारित दर से अधिक कीमत तो नहीं वसूली जा रही है।
उन्होंने विक्रेताओं को निर्देश दिया कि उर्वरकों का वितरण किसानों की खतौनी और फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि टैगिंग, ओवररेटिंग और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनियमितता या निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। शैलेंद्र कुमार ने किसानों को बताया कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें