फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इजीनियर महासंघ का अधिवेशन संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का द्विवार्षिक जनपदीय अधिवेशन जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को संपन्न हुआ। डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें चिकित्सकों ने भी रक्तदान किया गया। इसमें 94 डाक्टरों को डीएम ने प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर अवश्य करना चाहिए। इससे हमारे मानव जीवन को सुरक्षित रखा जा सके। जब किसी की दुघर्टना होती है तो किसी न किसी अस्पताल में इलाज चलता है तो सबसे बड़ी जरूरत ब्लड की होती है। कभी ब्लड आसानी से मिल जाता है तो कभी नहीं मिल पाता है। ऐसे में सबसे बड़ी जिम्मेदारी चिकित्सक की होती है कि उसका जीवन कैसे बचाया जा सके।
सभी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम करते रहे। सभी को नई ऊर्जा मिल सके। आप सभी सरकारी सेवा में भी है जो शासन द्वारा बताये गये निर्देश के क्रम में हर साल 15 सितंबर को भारत इंजीनियर्स दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि विश्रेश्वरैया के बारे में अवश्य पढ़ें । हमें पता है कि इनको भारत रत्न से भी पुरस्कृत किया गया है। 15 सितंबर को भव्य रूप से कार्यक्रम करने के लिए सभी से अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें