फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की साजिश करते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के तियरा प्राथमिक विद्यालय के सामने से पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे तीन चोरों को धर-दबोचा। उनके पास चोरी करने में प्रयुक्त किए जाने वाले सामान भी बरामद किए गए। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया की उपनिरीक्षक रामसजन यादव के नेतृत्व में टीम भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर टीम क्षेत्र के तियरा स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने पहुंची और चोरों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उनके पास से चोरी करने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री दो आरी, दो लोहे की राड, एक पेचकस सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
चोरों से पूछताछ में अपना नामचौबेपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर पश्चिम का पूरा निवासी गोविंद, स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी नितीश कुमार और सरैया गांव निवासी राजू नाम बताया। सभी चोरों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें