गाजीपुर। डीआईजी जेल राजेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तीन घंटे तक जेल का निरीक्षण किए। अब्बास अंसारी के बारे में भी जानकारी हासिल की। साथ ही अन्य बंदियों से खाना आदि के बारे में पूछताछ की।
कासगंज जेल से दस अप्रैल को लाए गए अब्बास अंसारी के बाद डीआईजी जेल आए थे। व्यवस्थाओं को जानने के बाद वापस चले गए थे। लेकिन, शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब फिर अचानक जेल पहुंचे। रात आठ बजे तक जेल में रहे। इस दौरान बैरक नंबर दस में बंद अब्बास अंसारी के भी बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही जेल के सीसी कैमरों को भी देखा।