फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बच्चों के कठिन सवाल, मंत्री ने दिए सरल जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार की दोपहर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कक्षा 9 वीं और 11वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा बच्चों के सवालों को गंभीरता से सुनने के बाद उनका जवाब दिया गया।
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम का केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दर्शन पूजन किया। उसके उपरांत गहमर इंटर कालेज पहुंची। आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। नौ वीं और 11वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने शिक्षा राज्यमंत्री से परीक्षा में होने वाली कठिनाइयों सहित परीक्षा संबंधी तैयारी के बाबत सवाल पूछे।
आठवीं की छात्रा अंजली चौबे ने पूछा कि रिजल्ट खराब होने पर खुद को कैसे नियंत्रित करें। नौवीं की छात्र शौर्य गुप्ता ने परीक्षा के टिप्स पूछे । नौवीं के छात्र आशीष कुमार ने सवाल किया कि अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले छात्र फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं वही हिंदी छात्रों को हेय दृष्टि से देखा जाता है, क्यों ? वहीं 11वीं की छात्रा रिया सिंह ने पूछा कि परीक्षा के दौरान कुछ ऐसे प्रश्न जो याद नहीं होते हैं और वहीं परीक्षा में आते हैं। 12वीं की छात्रा अनुष्का सिंह ने अच्छा परिणाम लाने में बच्चों को जो तनाव दूर करने के बारे में पूछा।
विज्ञापन

शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बच्चों के एक-एक प्रश्नों का सरलतापूर्वक जवाब दिया। वहीं भाजपा नेत्री अंशु सिंह द्वारा राजकीय कन्या विद्यालय में अध्यापकों की कमी और इसमें बहाली के लिए एक मांग पत्र सौंपा। भाजपा जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने भदौरा स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों के बंद होने के पश्चात पुन: ठहराव सुनिश्चित किए जाने से संबंधित पत्रक सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, प्रभारी लोकसभा सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, प्रबंधक अजय सिंह गहमरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें