फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार ट्रेलरों से 80 हजार का डीजल चोरी

विज्ञापन
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर कंसहरी गांव के सामने खड़े ट्रेलर के इसी टैंक से हुई डीजल की चोर
विज्ञापन
मरदह। थाना मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर कंसहरी गांव के सामने बुधवार की रात चोरों ने चार ट्रेलरों से करीब 80 हजार रुपये का डीजल चुरा लिया। चोरों ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलरों के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर बारिश में ही इस घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

ट्रेलरों के चालकों को चोरी की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित ट्रेलर चालक मिर्जापुर जनपद के अदलाहट निवासी गोकुल प्रसाद ने जानकारी दी कि मिर्जापुर जिले के अहरौरा से डाला गिट्टी लादकर आए थे। मरदह-कासिमाबाद मार्ग पर सामग्री गिराना था।
रात में कंसहरी गांव के पास वाहन खड़ा कर विश्राम कर रहे थे। सुबह देखा कि डीजल टैंक का लॉक टूटा हुआ था और टैंक से डीजल गायब था।
चोरों ने चार ट्रेलरों को निशाना बनाते हुए लगभग 80 हजार रुपये कीमत के 800 लीटर के ऊपर डीजल चुरा लिया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें