फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विशेष ट्रेनों से पहुंचे प्रवासी लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। देश के विभिन्न राज्यों के शहरों में रहने वाले प्रवासियों के घर वापस आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पंजाब के जालंधर, लुधियाना एवं सूरत से प्रवासी नागरिकों को लेकर विशेष ट्रेनें स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां आने के बाद सभी प्रवासियों की चिकित्सकों ने स्क्रीनिंग की। लक्षण न पाए जाने पर इनको होम क्वारंटीन रहने कानिर्देश देने के बाद रोडवेज की बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोगों के घर लौटने का क्रम बना हुआ है। आज सुबह पंजाब के जालंधर, लुधियाना एवं गुजरात के सूरत से करीब दो हजार लोगों को लेकर विशेष ट्रेनें सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। इन प्रवासियों में गाजीपुर के अलावा कई अन्य जिलों के लोग शामिल थे। ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के बाद एक-एक कर यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिनमें लक्षण नहीं पाए गए उनको होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सुशीललाल श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें