फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन की सूचना पर दस को पकड़ा

विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर के लठ्ठूडीह के पास ईसा मसीह का भजन गाने के मामले में थाना में बैठाई गई महिलाएं। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह प्राथमिक विद्यालय के पीछे रविवार की सुबह एक जाति विशेष के कुछ लोग ईसाई धर्म अपनाने की बात कर रहे थे। आरएसएस कार्यकर्ताओं से मिली धर्म परिवर्तन की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं थाने पहुंच गई और हंगामा करने लगी। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। देर शाम शांति भंग की धारा में सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लठ्ठूडीह प्राथमिक विद्यालय के पीछे रविवार की सुबह एक जाति विशेष के कुछ महिला-पुरुष टेंट में बैठकर ईसाई धर्म अपनाने की बात कर रहे थे। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम चल रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दस लोगों को हिरासत में ले लिया। इससे आक्रोशित सौ से अधिक महिलाएं थाने पहुंच गई और हंगामा करने लगी।
बाद में पुलिस ने उन्हें समझा - बुझाकर वहां से हटाया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं से सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं और पुरुष स्कूल के पीछे टेंट लगाकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। मौके से पकड़े गए दस लोगों का शांति भंग आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें