फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: इस बार बिकेगी इंडोनेशिया और नेपाल की झाड़ू, यूपी के इस जिले में 10 ट्रक माल; बढ़ी बिक्री

Thu, 16 Oct 2025 05:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: देश में दीपावली सहित अन्य त्योहारों की तैयारी चल रही है। इसको लेकर खरीदारी भी शुरू हो गई है। यूपी के गाजीपुर में धनतेरस पर इस बार इंडोनेशिया और नेपाल की झाड़ू खूब बिकेगी।
विज्ञापन
गाजीपुर में इस बार बिकेगी इंडोनेशिया और नेपाल की झाड़ू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dhanteras 2025: धनतेरस पर इस बार बाजार में विदेशी झाड़ू बिक रही है। जिले में इंडोनेशिया और नेपाल से 10 ट्रक झाड़ुओं की खेप पहुंची है। शहर के व्यापारियों के मुताबिक, त्योहार पर इस बार जिले में करीब तीन करोड़ रुपये का झाडू का कारोबार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


धनतेरस पर झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। इसी परंपरा के कारण धनतेरस पर इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। झाड़ू के थोक कारोबारी गौरव केशरी ने बताया कि इंडोनेशिया से तार वाली झाड़ू समुद्री मार्ग से चेन्नई आई। वहां से ट्रक के माध्यम से जिले में झाड़ू पहुंच चुकी है। वहीं, नेपाल से फूल झाड़ू भी जनपद में पहुंचने लगी है। फूल झाड़ू की कीमत 100 रुपये से 200 रुपये तक है।

तार वाली झाड़ू की कीमत 60 से 80 रुपये तक है। शहर के सिस्त आलमपट्टी में झाड़ू बनाने का कारखाना है। यहां त्योहार के लिए झाडू तैयार है। धनतेरस के लिए अभी से कारखाने से दुकानों पर झाडू पहुंचाई जा रही है। मांग के अनुसार वाहनों से झाड़ू की आपूर्ति की जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

व्यापारी ने बताया कि एक ट्रक झाडू की औसत कीमत 15 लाख रुपये होती है। 10 ट्रक झाड़ू धनतेरस के लिए आई है। स्थानीय व्यापारी मदन लाल ने बताया कि विदेशी झाड़ुओं की गुणवत्ता को देखते हुए लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। त्योहार पर बिक्री में इजाफा होगा। इस बार झाडू की बिक्री पिछले साल से अधिक होने की उम्मीद है। धनतेरस के लिए छोटे दुकानदारों ने अभी से ही झाड़ू मंगा ली है।

विदेशों से आता है कच्चा उत्पाद
झाड़ू के थोक कारोबारी गौरव केशरी ने बताया कि सींक वाली झाड़ुओं का कच्चा सामान इंडोनेशिया से आता है। फूल वाली झाड़ुओं का कच्चा माल नेपाल से मंगाया जाता है। कच्चे माल की मदद से आलमपट्टी में झाड़ू बनाई जाती है। यहां से पड़ोसी जिलों आजमगढ़, मऊ व बलिया में भी भेजी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें