फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: जिले में 24 करोड़ के आभूषण, बर्तन व वाहन बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में बृहस्पतिवार को धनतेरस पर लोगों ने नये-नये परिधान, आधुनिक डिजायनों के गहने, दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रानिक सामानों की जमकर खरीदारी की। इस बीच रंग-बिरंगे दीये और सजावट सामग्री से बाजार का हर कोना रोशन था। बाजार में आकर्षक आफर के माध्यम से ग्राहकों को लुभाने की होड़ सी मची हुई थी। खास बल्बों की रोशनी से बर्तन और आभूषण बाजार को सजा कर ग्राहकों को अपनी तरह आकर्षित किया जा रहा था। सामानों को खरीदने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। विभिन्न बाजारों में करीब 24 करोड़ की बिक्री हुई है। इस बीच गिफ्ट आइटम, क्राकरी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ सर्वाधिक रही। गिफ्ट में कप-प्लेट, गिलास का सेट, लेमन सेट की बिक्री हुई। जबकि मिक्सी, प्रेशर कूकर की भी अच्छी सेल हो रही है। ज्वेलर्स की दुकानों पर चांदी की घड़ियां, शिकंजी सेट, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के साथ लोग चांदी के सिक्कों की भी खरीदारी कर रहे हैं। घरों की सजावट के सामान से बाजार अटा हुआ है। इस बार स्वदेशी सामान की ज्यादा मांग है। बाजार में बिजली के बल्ब की रंग-बिरंगी लड़ियां लोगों को लुभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें