फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धम्म पद यात्रा पहुंची, किया नगर भ्रमण

Fri, 26 Jun 2015 12:13 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया बुद्धिष्ट महासंघ की ओर से बिहार के गया से निकली धम्मपद यात्रा गुरुवार को दिलदारनगर पहुंची। इसमें शामिल बौद्ध अनुयायियों ने नगर में भ्रमण किया। इस दौरान भगवान बुद्ध के उपदेशों को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन



बिहार के बोध गया से शुरू होकर यह यात्रा डोभी, शेर घाटी, औरंगाबाद, डेहरी, सासाराम, कुदरा होते कर्मनाशा नदी पारकर गाजीपुर जिले में पहुंची। कर्मनाशा नदी से सटे जिले के कर्महरी, देवइथा, जबूरना होते यात्रा दिलदारनगर पहुंची। बौद्ध

अनुयायियों ने अहिंसा पर जोर देते हुए पशु बलि की आलोचना की। पदयात्रा में सच्चिदानंद मौर्य, रामेश्वर कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, शिवमंगल यादव, उदयनारायण कुशवाहा, बृजराज कुशवाहा, अक्षय कुशवाहा, लीलाधर कुशवाहा शामिल रहे। इस
विज्ञापन
विज्ञापन


पदयात्रा का समापन धम्म चक्र प्रवर्तक दिवस 2 जुलाई को सारनाथ के मूलगंध कुटी विहार में किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें