गहमर में ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिल़़ाएं एवं पुरुष।
- फोटो : GHAZIPUR
श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रासेवराई। गहमर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को विश्वकर्मा मंदिर से गंगा घाट तक महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। आयोजन कर्ता गहमर के गोविंद राय पट्टी निवासी अभिमन्यू उपाध्याय द्वारा आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसमें आचार्य नितिन तिवारी एवं बाचालाल चौबे द्वारा पूजा पाठ संपन्न कराया जाएगा। आठ दिनों तक चलने वाले इस महापुराण ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक राजकुमार तिवारी द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। कलश यात्रा में अखिलानंद उपाध्याय, हरेंद्र कुशवाहा, अविनाश, पिंटू सिंह, महेंद्र, सिंटू, रवि, संतोष चौधरी, नैनतारा देवी, पार्वती देवी आदि श्रद्धालु मौजूद थे।