स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता अभियान की शुरूआत हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अशोक चंद्र ने स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य वर्ष 2019 तक देश को खुले में शौच से मुक्त कराना है।
उन्होंने कहा कि बहू-बेटियां घर के बाहर न जाए इसलिए घर में ही शौचालय बनवाया जाए। उन्होंने जल प्रवाहित शौचालयों का इस्तेमाल करने की अपील की।
उन्होेंने कहा कि पॉलीथिन पर पूर्णत प्रतिबंधित है इसका प्रयोग नहीं करें। उन्होंने प्रधानों से कहा कि वह गांव में शौचालयों के साथ स्नान घर का भी निर्माण कराएं। सफाई से वातावरण शांत रहता है।
गंदगी से तरह-तरह की बीमारी फैलती है। स्वच्छता से मन भी शांत रहता है। उन्होंने महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा।
उन्होंने कहा कि सभी को आस-पास का वातावरण सुध रखने के लिए अपने आस-पास साफ-सफाई रखनी चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी एमपी दूबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी यादव, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रकेश सिंह यादव, शिवप्रकाश त्रिपाठी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।