फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवल की ज्याति को तीसरे वर्ष भी मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। क्षेत्र के परेमन शाह पोखरा पर सोमवार की देर शामरंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें श्री रामचंद्र की रंगोली बनाकर उसे दीपों से सजाते हुए देवल की ज्योति ने लगातार तीसरे वर्ष में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। छठ पूजा समिति के तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 26 टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाते हुए उसे आकर्षक रंगों और दीपों से सजाया था।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल के द्वारा कुल 26 टीमों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं की घोषणा की गई। जिन्हें आयोजक मंडल ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देते हुए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। शेष अन्य प्रतिभागियों को ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डा. रणजीत कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए रंगोली एवं दीप सज्जा का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन वाराणसी जैसे महानगरों में ही संभव होता है। इस मौके पर कक्कू सिंह, दीपू सिंह, अप्पू सिंह, बेचन यादव, रजनीकांत सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुभाष यादव और संचालन चंदन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें