फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद-कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के महाजन टोली स्थित गुरुद्वारा में भक्तों ने गुरु के चरणों में मत्था टेककर सुमन चरणों में अर्पित किया। बाहर से आए रागी द्वारा गुरुवाणी का कीर्तन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरदार दर्शन सिंह ने गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरु नानक ने समाज सुधारक का कार्य किया। स्त्रियों की मान मर्यादा, गरीब-अमीर, जात-पात का भेदभाव मिटाया। उन्होंने घोर आडंबरों को छोड़कर एक पिता परमेश्वर की आराधना करने का मार्ग दिखाया। आज के परिप्रेक्ष्य में उनके उपदेश का बहुत ही महत्व है। कहा कि उनके उपदेशों एवं मार्गों पर चलकर परिवार एवं देश का कल्याण एवं उत्थान कर सकते हैं। इस अवसर पर विधायक द्वय डा. विरेंद्र यादव, जैकिशुन साहू, सपा अध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, चरनजीत सिंह, दलजीत सिंह, देवेंद्रपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, समाजसेवी कामता प्रसाद, सुखवीर सिंह आदि उपस्थित थे। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दिलदारनगर के तत्वावधान में गुरुद्वारा से शोभायात्रा निकाली गई।
आगे-आगे पंच प्यारे एवं उनके पीछे सिख समुदाय की महिलाओं एवं पुरुषों ने ढोल मंजीरे के साथ शबद कीर्तन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। ढोल, मंजीरे के साथ सत श्री अकाल, जो बोले सो नेहाल बोलते हुए युवा, महिला, पुरुष तथा बच्चे चल रहे थे। भ्रमण के दौरान गतका पार्टी तथा बैंड पार्टी ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। हवा में गेंद उछालना, लाठी एवं तलवार भांजना तथा मुंह से आग उगलना सबसे आकर्षक रहा। सुरक्षा के मद्देनजर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामाकांत यादव, रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी बाल गंगाधर, जीआरपी चौकी प्रभारी शिवसागर अपने सहयोगियों के साथ मुस्तैद रहे। शोभायात्रा के दौरान अध्यक्ष सरदार परलोक सिंह, सरदार मंजीत सिंह, जसवंत सिंह, परमजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, जसबीर सिंह, डॉ. दलजीत सिंह, हरमीत सिंह, गुरुदीप सिंह, अमरजीत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, अलीशेर राइनी, चंदन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें