प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरा करने पर समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
करंडा संवाददाता के अनुसार समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। सादात संवाददाता के अनुसार मुख्य अतिथि विधायक सुब्बाराम ने समाजवादी विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सभी वर्गों के कल्याण का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पवन सिंह, अवधबिहारी लाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह हकाड़ू, अर्जुन राय, संजय सिंह, नन्हकू यादव, दशरथ यादव, रमेश यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कालीचरण यादव ने की।
मरदह संवाददाता के अनुसार मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने सरकार की तरफ से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। जिलाधिकारी डा. अशोक चन्द्र ने भी प्रदेश सरकार के 4 वर्षो में कराये गये विकास परक कार्यो की विस्तार से चर्चा की। संचालन जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने किया।
बिरनो संवाददाता के अनुसार ब्लाक में मुख्य अतिथि डा. विरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में समाजवादी विकास दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार विकासखण्ड में समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में राज्यमंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा के प्रतिनिधि मुहम्मद असलम ने विस्तार से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
भदौरा संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड में बुधवार को समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। गांव का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव, बीडीओ रामराज गौतम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामाशंकर कुशवाहा, एडीओ एसटी मृत्युंजय सिंह, तबरेज खां, सुभाष यादव, रामप्रताप सिंह, हेराम सिंह, डा. राजेश सिंह, डा. ए कुमार आदि मौजूद रहे।
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम आज समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार के कल्याणकारी कार्यों से अवगत कराया गया।