फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में डिप्टी सीएम: भाजपा नेताओं ने हेलीपैड पर किया स्वागत, निर्माणाधीन परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण

Tue, 23 Sep 2025 11:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

डिप्टी सीएम नगर में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
गाजीपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को गाजीपुर जिले में पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के ट्रेनिंग ग्रांउड में बने हेलीपैड पर दिन में 11 बजे लैंड किया, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय समेत अन्य भाजपा नेताओं ने डिप्टी सीएम की अगवानी की और बुके देकर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


अपने प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम नगर में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे के बीच शहर में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण के लिए रवाना करेंगे। 

दोपहर एक बजे से पौने दो बजे के बीच छावनी लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1:50 से 2:50 के बीच कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रही परियोजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अपराह्न 2:56 को पुलिस लाइन के हैलीपैड से चंदौली जनपद के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें