फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2015 11:44 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर विद्युत उपकेंद्र पर हुई लूट के मामले में शनिवार की सुबह डहन नहर पुलिया के पास घेरेबंदी कर पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूट का 25 हजार रुपये नगदी, एक रिवाल्वर, दो कारतूस तथा विद्युत विभाग का बैग और रसीद बरामद हुआ है।
विज्ञापन


 पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
28 जनवरी की देर दोपहर करीब तीन बजे सैदपुर विद्युृत उपकेंद्र में घुसकर दो युवकाें ने तमंचे के बल पर विद्युत कर्मियों से एक मुश्त समाधान योजना के तहत बसूला गया 1 लाख 70 हजार रुपए लूट लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए थे। इस मामले में विद्युत कर्मी भानुप्रताप की ओर से सैदुपर कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

 तब से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। शनिवार की सुबह जरिए मुखबिर की सूचना पर सैदपुर के प्रभारी कोतवाल विकास पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ डहन नहर पुलिया पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वहां मौजूद एक युवक भागने लगा। पुलिस ने घेरेबंदी करके कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके पास से एक रिवाल्वर, 25 हजार रुपये नगदी, दो कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी मलिकपुर गांव निवासी कमलेश शर्मा है। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने विद्युत कर्मियों से हुई लूट में अपनी संलिप्तता बताई। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक झाड़ी से  विद्युत विभाग का बैग और रसीद भी बरामद कर लिया।

यही नहीं पूछताछ में आरोपी ने लूट में शामिल अपने साथी मो. फिरोज खां निवासी पहाड़पुर थाना नंदगंज का भी नाम बताया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की विद्युत कर्मियों ने पहचान कर उसे लूटकांड में शामिल होना बताया है। फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें