फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डिपो को मिली पांच नई बसें, तीन नाॅनस्टाॅप वाराणसी के लिए चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रोडवेज की बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से स्थानीय डिपो को पांच नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें तीन बसों को नाॅनस्टॉप वाराणसी के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो की ओर से कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर के साथ ही आसपास के अन्य जिलों वाराणसी, आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के लिए बसें संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बसें चलाई जा रही हैं। डिपो के बेड़े में कुछ सप्ताह पहले 68 बसें थी इनमें से निर्धारित मानक पूरा करने के कारण चार बसों को मार्ग से हटा दिया गया। इसके बाद 64 बसें रह गईं थी। इसी क्रम में निगम की ओर से बुधवार को पांच नई बसें उपलब्ध कराने के बाद अब कुल 69 बसें हो गई हैं। इनमें तीन बसों को नाॅनस्टाॅप वाराणसी के लिए चलाया जाएगा। जबकि दो बसें सोनौली के लिए चल रही पुरानी गाड़ियों को रिप्लेस कर संचालित की जाएंगी। इन बसों के मिलने के बाद यात्रियों को वाराणसी और सोनौली की और बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में संविदा चालकों की भर्ती के कैंप का आयोजन किया गया है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि पांच नई बसें मिली हैं। इनमें तीन का संचालन वाराणसी के लिए नाॅनस्टाॅप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें