फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। जले ट्रांसफार्मर को 25 दिन बाद भी न बदले जाने से रामपुर बंतरा गांव के लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। दर्जनों लोगों ने ट्रांसफार्मर के सामने खड़ा होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि यदि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जाता है तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामपुर बंतरा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 25 दिन पहले जल गया। इसकी वजह से करीब 20 घर अंधेरे में डूब गए। जलने के बाद तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई। बावजूद इसके आज तक इसे बदला नहीं गया। इसकी वजह से तरह-तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली पर आधारित सभी उपकरण शो-पीस बने हुए हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। दिन तो किसी तरह से बीत जा रहा है, लेकिन शाम ढलने पर अंधेरे होने पर घर अंधेरे में डूब जा रहे हैं। अंधेरे की वजह से तरह-तरह का भय सता रहा है। कहा कि जले ट्रांसफार्मरों को 24 से 72 घंटे में बदलने का सरकार द्वारा फरमान जारी किया गया है। बावजूद इसके 25 दिन बीतने के बाद भी विभाग ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर गंभीर नहीं है। इससे यह विभागीय अधिकारियों की लापरवाही स्पष्ट हो रही है। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चेतावनी दिया कि यदि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति सुचारु नहीं कराई गई तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्यारे पासी, मनगिरावन, मूरत, बृजेश, मुराली, बेला, गीता, सुकिया, सलमा आदि शामिल रहे। इस संबंध में जेई रमेश कुमार ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर का इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जैसे ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध होगा, उससे लगवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें