फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में प्रदर्शन करते ब्राम्हण समाज के लोग। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मरदह क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहसिक एवं पौराणिक स्थल महाहर धाम पर स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा वहां पर श्रद्धालुओं का पूजा-पाठ, हवन, पूजन, संकल्प का कार्य करने वाले ब्राम्हणों को हटा दिया गया है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इससे नाराज होकर पंडितों ने मंदिर परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस सबंध में क्षेत्र के भक्तों ने बताया कि श्रावण मास में क्षेत्र के ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य जिलों से भक्त महाहर धाम पूजा पाठ करने आते रहे हैं। इस बार कोविड-19 के दौरान सब कुछ बंद है। सिर्फ क्षेत्र के ही नाममात्र के भक्त ही मंदिर पर पहुंच रहे हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा मंदिर परिसर से ब्राम्हणों को हटा दिए जाने से भक्तों को पूजा-पाठ, हवन, पूजन एवं संकल्प कराने में समस्या का सामना करना पड़ रहा। इस मौके पर अवनीश कुमार चौबे, रामाश्रय उपाध्याय, विजयशंकर चौबे, साहब उपाध्याय, संजय चौबे, अनिल मिश्रा, रमेश उपाध्याय, गुलाब दास, रामचंदर दास, बालगोविंद, सम्हारू दास, अविनाश पासवान, निमेश, मुन्ना चौबे, शिवलाल यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें