फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी से पुल के पास नाव की व्यवस्था करने की मांग किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-19 कठवामोड़-गाजीपुर मार्ग पर बेसो नदी का पानी बढ़ने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। बाढ़ का पानी नवनिर्मित पुल के पास बने बाइपास पर बढ़ने से पैदल के साथ साइकिल सवार लोगों का आवागमन ठप है। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से पुल के पास नाव की व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि ग्रामीण कठवामोड़ पहुंच कर स्कूल, बाजार एवं बैंक जाकर संबंधित कार्य कर सकें। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण इससे जुड़ी अन्य नदियां भी उफान पर हैं। इसका सबसे बड़ा असर गाजीपुर-हाजीपुर नेशनल हाईवे-19 पर पड़ा है। जिला मुख्यालय से कठवामोड़ के साथ-साथ मुहम्मदाबाद, बलिया, बक्सर आदि जाने वाले वाहनों को 25 किलोमीटर घूमकर दूसरे मार्गों से आना-जाना पड़ रहा है। कठवामोड़ के पास बेसो नदी पर पुल का नव निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है। आवागमन के दृष्टिकोण से पुल के बगल में अस्थाई मार्ग बनाया गया है। इस समय गंगा में पानी बढ़ने से बेसो नदी में भी बाढ़ आ गई है। बाढ़ का पानी पूरी तरह से अस्थाई मार्ग पर भर जाने से लोगों का पैदल भी आना-जाना बंद हो गया है। मालूम हो कि कठवामोड़ बाजार आसपास के सैकड़ों गांव के लोगों के लिए प्रमुख केंद्र है। बाढ़ के पानी के कारण पैदल एवं साइकिल से चलने वाले लोगों का आवागमन भी पूरी तरह से बंद हो गया है। अब लोगों को कठवामोड़ आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं किए जाने से दो किलोमीटर की जगह 25 किलोमीटर गाजीपुर से जंगीपुर होकर आना-जाना पड़ रहा है। आसपास के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल नाव या बोट की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें