फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र सौंप चुनाव कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने शुक्रवार को प्राचार्य को प्रार्थना पत्र सौंपकर चुनाव कराने की मांग की। इस अवसर पर मनीष सिंह अजय यादव आदि छात्र नेताओं ने कहा कि पूर्वांचल में कई महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गया तो कुछ की तिथि घोषित हो गई है। यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसमें छात्र अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। इसे समय से कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सौंपे गए पत्र को राज्यपाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को भी प्रेषित किया गया है ताकि समय रहते निर्णय ले सकें। इस अवसर पर अजित यादव, घनश्याम तिवारी, विद्यांशु सिह, मनीष सिंह, शिवानी सिंह, रागिनी सिंह, सपना सिंह, श्रद्धा सिंह, मुस्कान खातून, गुड़िया मौर्य, पार्वती, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें