भाकपा माले की ओर से निकाली जा रही किसान मजदूर संदेश यात्रा जमानिया तहसील क्षेत्र के बडे़सर स्थित पार्क से डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके बुधवार को शुरू हुई। इस अवसर पर पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश की सरकार कमजोर वर्गों, दलितों को पांच किलो अनाज देकर गरीबों का मजाक उड़ा रही है। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर का दाम हाफ करने, बिजली बिल माफ करने एवं प्रदेश में खाली पड़े 25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। संदेश यात्रा में राजेश वनवासी, मंजू गोंड, जिला सचिव रामप्यारे राम, मुराली वनवासी, महेंद्र राम, विजयी वनवासी, बृजेश, पांचरतन कुशवाहा, सुकरा देवी, जिलेश्वर भारती ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता शंकर वनवासी एवं संचालन मुराली वनवासी ने किया।