फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा (माले) की ओर से मंगलवार को किसान-मजदूर संदेश यात्रा नंदगंज से निकाली गई। यह यात्रा सिरगिथा, मदनही, आदर्श गांव, घूरन बाजार होते हुए मैनपुर गई। आदर्श गांव बाजार एवं घूरन बाजार में नुक्कड़ सभा हुई। इसमें खाली पदों पर भर्ती शुरू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सभा में पार्टी के राज्य समिति के सदस्य राजेश वनवासी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से रौंदने की घटना दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई घटना थी। एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद भी सरकार किसानों और एक पत्रकार की हत्या के जिम्मेदार गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने के बजाए मंत्रीमंडल में बनाए हुए है। उन्होंने तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाने, कारपोरेट परस्त सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। 25 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। सभा में एपवा नेता मंजू गोंड, राजदेव राम, आशीष बिंद, किशन वनवासी, राजमुनी यादव, जिलेश्वर भारती, अनुज कुमार ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें