फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चौक का नाम सरजू पांडेय के नाम पर रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलंबर पर सरजू पांडेय की प्रतिमा स्थापित करने को सौंपा पत्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। स्थानीय चौक के सुंदरीकरण और गोलंबर निर्माण से पहले राजनीति रुकने का नाम नहीं ले रही है। चौक का नामकरण पूर्व सांसद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरजू पांडेय के नाम पर रखने के साथ बनने वाले गोलंबर पर सरजू पांडेय की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने ब्राह्मण रक्षा दल के जिला संयोजक प्रेम शंकर मिश्र के नेतृत्व में एसडीएम अश्वनी पांडेय को पत्रक सौंपा। कहा कि पूर्व सांसद सरजू पांडेय ने आजादी के आंदोलनों में अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर जिला संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा कि पूर्व सांसद सरजू पांडेय ने जिले का चार बार प्रतिनिधित्व लोकसभा में किया है और एक बार विधान परिषद सदस्य रहकर उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में जिले की आवाज बुलंद किए थेेे।
विज्ञापन

लोकसभा सदस्य रहते हुए कासिमाबाद से रसड़ा मार्ग का निर्माण अपने प्रयास से कराया था। इसका शिलापट्ट बहुत दिनों तक कासिमाबाद- रसड़ा मार्ग पर चौक के पास लगा हुआ था। कहा कि कासिमाबाद चौक का नामकरण सरजू पांडेय के नाम से करने के साथ बनने वाले गोलंबर पर सरजू पांडेय की प्रतिमा स्थापित की जाए। ब्राह्मण रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सांसद के नाम से जनपद में जो सम्मान मिलना चाहिए वह किसी सरकारों ने अभी तक नहीं दिया है।
विज्ञापन

कहा कि राज्य सरकार अगर चौक का नामकरण और प्रतिमा लगाने की अनुमति प्रदान करती है, तो सरजू पांडेय के लिए यह सबसे सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पत्रक देने वालों में कृष्णानंद उपाध्याय, राजकुमार पांडेय, आशा पांडेय, अरविंद कुमार शर्मा, हरिप्रसाद पांडेय, संजय पांडेय, मनोज उपाध्याय, श्रीराम पांडेय, उमाकांत उपाध्याय, राकेश पांडेय, मृत्युंजय मिश्रा ,सुमन पांडेय, आनंद दुबे, सुभाष चंद्र तिवारी ,राजेश पांडेय, प्रभाकर पांडेय, धनंजय उपाध्याय, गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें