फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किसानों को डिब्बों में डीजल देने, एक दिन में 200 लीटर प्रति वाहन देने का नियम खत्म करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला सेे मुलाकात की। इस दौरान पंप संचालकों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर किसानों के लिए डिब्बों डीजल देने और एक दिन में 200 लीटर डीजल प्रति वाहन देने की सीमा को खत्म करने का आग्रह किया।गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि, 11 जून 2026 को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में सभी पेट्रोल पंपों पर एक वाहन में पूरे दिन केवल 200 लीटर डीजल देने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा जरकिन या डिब्बों में डीजल देने को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। इससे अस्पताल, मोबाइल टॉवर, भवन निर्माण एवं अन्य शासकीय कार्य के लिए डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। खास तौर पर इन दिनों रवि फसल कटाई, आगामी खरीफ फसल की तैयारियों और फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को डीजल नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए वाहनों पर एक दिन में लगे 200 लीटर अधिक और किसानों के लिए डिब्बों व जरकीन में डीजल नहीं देने के प्रतिबंध को हटाया जाए। इस मौके पर संजीव सिंह, विनीत जायसवाल, आमिर अली, प्रहलाद दास, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें