फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क समाप्त करने को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
मंडी समिति जंगीपुर में मंडी शुल्क वापस लेने की मांग को लेकर धरना देते जिला उद्योग व्यापार मंडल के - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन के आह्वान पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय शंकर शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने सोमवार को जंगीपुर स्थित मंडी समिति में धरना- प्रदर्शन किया। इसमें मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की गई। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक मंडी समिति सचिव को दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि सरकार मंडी शुल्क समाप्त करे। अगर ऐसा नहीं होता है तो भ्रष्टाचार बढ़ जाएगा। प्रदेश में लगे मंडी शुल्क को तत्काल समाप्त किया जाए। धरना प्रदर्शन में रामप्रसाद गुप्ता, निर्गुण दास केशरी, राजेश प्रसाद, कैलाश नाथ वर्मा, अच्छे लाल कुशवाहा, श्रीरामजी कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, संदीप वर्मा, गणेश, नंदन, बेचन वर्मा, विजय वर्मा, दीपक गुप्ता, अख्तर राईनी, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें