फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टेट पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टेट के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

नेतृत्व करते हुए जिला संयोजक सुधीर कुमार सिंह एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने कहा कि इसको लेकर शिक्षकों में भय की स्थिति है। पात्रता परीक्षा किसी भी प्रकार सेवा सुरक्षा को प्रभावित नहीं करनी चाहिए। प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से निवेदन किया कि इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर शिक्षकों में व्याप्त भय को समाप्त करें, ताकि शिक्षक पूर्ण मनोयोग से पठन-पाठन करें।
जिला संयोजक ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ पूरे देश में इस मुद्दे पर विरोध कार्यक्रम कर ज्ञापन दे रहा है। संगठन शिक्षक हित पर आंच नहीं आने देगा। शशिकांत सिंह ने अनिश्चितता के दौर में शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। कार्यक्रम में राजीव सिंह, अजीत प्रताप सिंह, प्रसून सिंह, मानवेंद्र सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव, राधेश्याम, अभिजीत यादव, योगेंद्र पटेल, मंजीत बहादुर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें