फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खेत मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए दिया मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन की जिला कमेटी ने खेत मजदूरों और अन्य गरीबों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए वैधानिक कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए। खाली बंजर परती, फाजिल जमीन का आवंटन किया जाए। मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी दी जाए। 55 वर्ष की आयु में 10000 रुपये प्रति माह वृद्धा पेंशन दी जाए। मांगपत्र में कहा कि सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य की निशुल्क गारंटी की जाए। राष्ट्रीय जातीय जनगणना और निजी क्षेत्रों में आरक्षण लागू हो।
मांगपत्र सौंपने के समय संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष रामअवध, जिला मंत्री फूलमैन, भाकपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव, जिला सह सचिव ईश्वरलाल गुप्ता, राम शुक्ला, अरुण सिंह एवं अनुरागी राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें